Hindi Newsबिजनेस न्यूज़if flight is late then know your rights Most complaints against Spice Jet

सबसे अधिक कंप्लेन स्पाइस जेट के खिलाफ, लेट है फ्लाइट तो जानें अपने अधिकार

If light late: विमानन कंपनियां ऐसी उड़ानों को समय रहते रद्द कर सकती हैं, जिनके तीन घंटे से अधिक लेट होने की संभावना है। आइए जानें अगर उड़ान रद्द यो बहुत लेट होती है तो यात्री के क्या-क्या अधिकार हैं

Drigraj मुंबई, एजेंसी।, Tue, 16 Jan 2024 03:29 AM
share Share
पर्सनल लोन

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को फ्लाइट में एक यात्री ने पायलट को मुक्का मार दिया। यात्री उड़ान में 10 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद डीजीसीए ने सोमवार को विमानन कंपनियों को उड़ान में देरी के संबंध में सटीक वास्तविक समय की जानकारी देने का निर्देश दिया। डीजीसीए ने कहा कि विमानन कंपनियां ऐसी उड़ानों को समय रहते रद्द कर सकती हैं, जिनके तीन घंटे से अधिक लेट होने की संभावना है। आइए जानें अगर उड़ान रद्द यो बहुत लेट होती है तो विमान यात्री के क्या-क्या अधिकार हैं...

हवाई यात्रा के दौरान हमारे अधिकार
1.
समय पर चेकइन कर लिया है, लेकिन उड़ान में देरी हो सकती है?
विमान का ब्लॉक टाइम ढाई घंटे है और विमान दो घंटा लेट है।
ब्लॉक टाइम ढाई घंटे से पांच घंटे और विमान तीन घंटा लेट है।

दोनों स्थिति में नहीं आने और फ्लाइट चार घंटे से अधिक लेट।
अधिकार: विमान यात्री को खाना और नाश्ता अनिवार्य रूप से देना होगा।

2.घरेलू फ्लाइट छह घंटे से अधिक लेट हो गई है?
अधिकार: फ्लाइट के वास्तविक उड़ान समय से 24 घंटे पहले यात्री को नया समय बताना होता है। एयर लाइंस यात्री को छह घंटे के भीतर दूसरी फ्लाइट से भेज सकती है या टिकट का पूरा पैसा लौटाना होगा।

3.विमान 24 घंटे पहले बताए गए समय से 24 घंटे लेट है या छह घंटे से अधिक लेट है और उड़ान का नया समय रात आठ से सुबह तीन बजे के बीच है तो क्या होगा।
अधिकार: विमान कंपनी यात्री को मुफ्त में होटल मुहैया कराएगी।

घरेलू विमान यात्रियों की संख्या बढ़कर 15.20 करोड़

देश में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में सालाना स्तर पर 8.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या बढ़कर 15.20 करोड़ हो गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को आंकड़े जारी कर ये जानकारी दी है। वहीं, इस दौरान कुल 712 शिकायतें मिली हैं, जिसमें सर्वाधिक 422 शिकायतें स्पाइस जेट के खिलाफ मिली हैं।

इंडिगो से सबसे अधिक 9.19 करोड़ लोगों ने की यात्रा: रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 12.32 करोड़ था। रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 में 1.27 करोड़ लोगों ने घरेलू विमान से सफर किया था। इसकी तुलना में वर्ष 2023 में सफर करने वालों की संख्या 1.37 करोड़ हो गई है। आंकड़ों के अनुसार इसमें 23.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इंडिगो से सबसे अधिक 9.19 करोड़ लोगों ने 2023 में उड़ान भरी है। इसी तरह विस्तारा से 1.38 करोड़, एयर इंडिया से 1.08 करोड़, स्पाइस जेट से 83.90 लाख, अकासा एयर से 62.32 लाख लोगों ने उड़ान भरी है। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें