Share Market: शेयर मार्केट में फूटा ट्रंप टैरिफ बम, सेंसेक्स 930 अंक की गिरावट के साथ बंद, निफ्टी की भी हालात खराब
- Share Market: सेंसेक्स 1.22 प्रतिशत या फिर 930.67 अंक की गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 345.65 अंक की गिरावट के साथ 22904.45 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 75,240.55 अंक रहा है।

Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाजार आज संघर्ष करता हुआ नजर आया। सेंसेक्स 1.22 प्रतिशत या फिर 930.67 अंक की गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 345.65 अंक की गिरावट के साथ 22904.45 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 75,240.55 अंक रहा है। वहीं, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 22,857.45 अंक रहा है।
सेंसेक्स में आज सबसे बड़ी गिरावट टाटा स्टील के शेयरों में देखने को मिली है। टॉप 30 कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 8.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, टाटा मोटर्स के शेयर मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 6.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। एलटी, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टेकमहिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों की हालत आज खराब ही रही। बता दें, 30 में से 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
Stock Market Live Updates 4 April: ट्रंप के टैरिफ ऐलान से शेयर बाजार सहमा हुआ है। दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में इस समय भारी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं है। सेंसेक्स आज दोपहर में 3 बजे 1.37 प्रतिशत या फिर 1044 अंक की गिरावट के साथ 75,251.36 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 1.67 प्रतिशत या फिर 387.15 अंक की गिरावट के साथ 22,862.95 पर ट्रेड कर रहा था।
2:00 PM Share Market Live Updates 4 April: ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका और एशिया के आए बाजारों में भूचाल के बाद अब घरेलू शेयर मार्केट भी कांप रहा है। सेंसेक्स 900 से अधिक अंक टूटकर 75376 के आसपास है। अजबकि, निफ्टी 361 अंक टूटकर 22898 पर ट्रेड कर रहा है। मेटल, आईटी, ऑटो और फार्मा के शेयर पस्त हैं।
1:30 PM Share Market Live Updates 4 April: ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका और एशिया के आए बाजारों में भूचाल के बाद अब घरेलू शेयर मार्केट भी कांप रहा है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंक टूटकर 75500 से नीचे आने के बाद अब 75500 के आसपास मंडरा रहा है। अभी भी इसमें 780 अंकों की भारी गिरावट है। जबकि, निफ्टी 294 अंक टूटकर 22956 पर ट्रेड कर रहा है।
मेटल, आईटी, ऑटो और फार्मा के शेयर पस्त हैं। टाटा स्टील 7.52 पर्सेंट लुढ़क कर सेंसेक्स टॉप लूजर है। टाटा मोटर्स में करीब 6 फीसद की गिरावट है। टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक भी लाल हैं। सन फार्मा भी टूटा है।
12:15 AM Share Market Live Updates 4 April: ट्रंप टैरिफ बम फूटने से शेयर बाजार अभी भी लाल है। सेंसेक्स 750 अंक टूटकर 75544 पर है। निफ्टी 280 अंकों के नुकसान के साथ 22969 पर है। बैंक निफ्टी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स हरे निशान पर हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 5.23 और फार्मा में 4.11 पर्सेंट की भारीभरकम गिरावट है। हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैस में भी 3.17 पर्सेंट तक की गिरावट है। रियल्टी स्टॉक्स भी पस्त हैं। रियल्टी इंडेक्स 2.83 पर्सेंट लुढ़का है।
10:15 AM Share Market Live Updates 4 April: ट्रंप टैरिफ से वॉल स्ट्रीट में आए भूचाल के बाद घरेलू शेयर मार्केट का दलाल स्ट्रीट भी लाल हो गया है। सेंसेक्स 75488 के लेवल तक आने के बाद अभी 817 अंक नीचे 75,477 पर है। वहीं, निफ्टी अब गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 306 अंक लुढ़क कर 22943 पर आ गया है।
रुपया शुरुआती कारोबार में 34 पैसे उछला
रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 34 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.96 पर पहुंच गया। अमेरिकी शुल्क के प्रभाव के बाद डॉलर में व्यापक कमजोरी से रुपये सहित उभरते बाजारों की मुद्राओं को राहत मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.07 पर खुला। फिर बढ़त के साथ 84.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 34 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
9:55 AM Share Market Live Updates 4 April: ट्रंप टैरिफ से वॉल स्ट्रीट में आए भूचाल के बाद घरेलू शेयर मार्केट का दलाल स्ट्रीट भी लाल हो गया है। सेंसेक्स 75619 के लेवल तक आने के बाद अभी 617 अंक नीचे 75,678.33 पर है। वहीं, निफ्टी अब गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 244 अंक लुढ़क कर 23005 पर आ गया है। सेंसेक्स पर टाटा मोटर्स में करीब 5 फीसद, टाटा स्टील और सन फार्मा में 4 फीसद से अधिक की गिरावट है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी भी करीब 3 से अधिक या 3 फीसद के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।
9:50 AM Share Market Live Updates 4 April: शेयर मार्केट में गिरावट अब तेज हो गई है। सेंसेक्स 500 अंकों के नुकसान के साथ 75795 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी अब गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 202 अंक नीचे 23047 पर है। एनएसई पर आज केवल 558 स्टॉक्स ही हरे निशान पर हैं। 1904 में गिरावट है। इस गिरावट के बावजूद एनसई के 124 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है। केवल 18 में ही लोअर सर्किट है।
9:20 AM Share Market Live Updates 4 April: शुरुआती कारोबार ही सेंसेक्स 368 अंक नीचे 75926 पर आ गया। निफ्टी भी गिरावट का शतक लगाकर 132 अंक टूटकर 23117 पर था। सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एयरटेल को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल हैं। टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील टॉप लूजर हैं।
9:15 AM Share Market Live Updates 4 April: वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को आए भूचाल का घरेलू शेयर मार्केट पर आज बहुत बड़ा असर देखने को नहीं मिल रहा है। दलाल स्ट्रीट में शुक्रवार 4 मार्च को ट्रेंडिंग की शुरुआत लाल निशान से हुई। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक टूटकर 76160 पर खुला। जबकि, एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 59 अंकों की गिरावट के साथ 23190 के लेवल से आज के दिन की शुरुआत की।
Share Market Live Updates 4 April: अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आए भूचाल का असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर देखने को मिल सकता है। वॉल स्ट्रीट बेंचमार्क इंडेक्स प्रतिशत के लिहाज से 2020 के बाद से सबसे बड़े एक-दिवसीय नुकसान के साथ बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बाद एक चौतरफा ट्रेड वॉर और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका से निवेशक सहमे नजर आए। गिफ्ट निफ्टी सुबह 120 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था, जो घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स के लिए गिरावट के साथ खुलने का संकेत दे रहा था।
नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स ने मार्च 2020 के बाद से अपनी सबसे बड़ी दैनिक गिरावट देखी, जबकि S&P 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने जून 2020 के बाद से अपनी सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत गिरावट दर्ज की। एसएंडपी 500 कंपनियों के मार्केट कैप में संयुक्त रूप से 2.4 ट्रिलियन डॉलर की सेंध लगी।
आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत
एशियन मार्केट
वॉल स्ट्रीट में भूचाल के बाद एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जापान का निक्केई 225 में 2.36% नीचे बंद हुआ। हैंग सेंग में 1.52% की गिरावट दर्ज की गई। टॉपिक्स 2.69% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.15% और स्मॉलकैप कोस्डैक 0.68% गिर गया। हांगकांग और चीन के बाजार किंगमिंग महोत्सव के लिए बंद हैं।MSCI का दुनिया भर के शेयरों का गेज 28.47 अंक या 3.41% गिरकर 807.64 हो गया, जो जून 2022 के बाद से इसकी सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत गिरावट है।
वॉल स्ट्रीट में भूचाल
डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,679.39 अंक या 3.98% गिरकर 40,545.93 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 274.45 अंक या 4.84% गिरकर 5,396.52 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट ने 1,050.44 अंक या 5.97% टूटकर 16,550.61 पर बंद हुआ।
अधिकांश अमेरिकी आयातों पर ट्रम्प के प्रस्तावित 10% टैरिफ के साथ-साथ दर्जनों अन्य देशों पर काफी अधिक पारस्परिक टैरिफ के साथ, निवेशकों को परेशान किया। इससे एप्पल के शेयर की कीमत में 9.2% की गिरावट आई, जो पांच साल में इसका सबसे खराब एक दिवसीय प्रदर्शन है। एनवीडिया स्टॉक की कीमत में 7.8% की गिरावट आई, अमेजन के शेयरों में 9% की गिरावट आई, जबकि माइक्रोसॉफ्ट स्टॉक में 2.4% की गिरावट आई, और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस के शेयरों में 8.90% की गिरावट आई। टेस्ला के शेयर की कीमत में 5.47% की गिरावट आई, और फोर्ड मोटर्स के शेयरों में 6.01% की गिरावट आई।
सोना नए रिकॉर्ड स्तर से फिसला
ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स में गुरुवार को 2.1% तक की गिरावट आई, जो 2005 में लॉन्च होने के बाद से इस उपाय की सबसे तेज इंट्राडे गिरावट है। विकल्प डेटा से पता चलता है कि सितंबर के बाद पहली बार आने वाले महीने में निवेशक डॉलर पर मंदी की स्थिति में हैं। कमोडिटीज में गुरुवार को सोना नए रिकॉर्ड स्तर से नीचे गिर गया, जबकि तांबे में 3.5% तक की गिरावट आई।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।