Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Video 11 tourists who went to Kaimur for picnic got trapped 16 hours in waterfall NDRF did the rescue

Video: पिकनिक मनाने कैमूर गए 11 पर्यटक वॉटरफॉल में फंसे, 16 घंटे अटकी रहीं सांसें, NDRF ने किया रेस्क्यू

बिहार के कैमूर जिले के करकट वॉटरफॉल में फंसे 11 सैलानियों का एनडीआरएफ ने सफल रेस्क्यू किया है। सभी लोगों को सुरक्षित निकाला है। दरअसल पिकनिक मनाने के दौरान अचानक भारी बारिश से नदी के तेज बहाव में लोग फंस गए थे। जिन्होने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

sandeep हिन्दुस्तान, भभुआ, प्रसून के मिश्रा, एचटीMon, 16 Sep 2024 09:41 AM
share Share

कैमूर जिले में पिकनिक मनाने गए 11 पर्यटक पानी के तेज बहाव में फंस गए। पूरे 16 घंटे तक चट्टानों और पेड़ों पर अटके रहे। दरअसल मशहूर करकट वॉटरफॉल में ग्यारह सैलानी पहुंचे थे, और पिकनिक का मजा ले रहे थे। सभी लोग नदी के बीचोंबीच एक बड़ी चट्टान पर बैठे थे। इसी दौरान तेज बारिश के चलते पानी अचानक बढ़ गया। घबराए लोगों ने पेड़ों और चट्टानों पर शरण ली। करीब 16 घंटे तक 11 लोग फंसे रहे। और रात भी पेड़ों पर ही बीती। शाम को घटना की खबर जिला मुख्यालय भभुआ पहुंची।

जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा अधिकारियों और स्थानीय गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन भारी बारिश, तेज बहाव और अंधेरे के कारण वो लोगों को बचाने में सफल नहीं हो सके। और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। जिसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया। वो करीब रात 11 बजे पहुंची। लेकिन अंधेरे चलते ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। इस बीच यूपी के अधिकारियों ने डीएम के अनुरोध पर कर्मनाशा नदी पर बने औरवाटांड बांध को बंद कर दिया। जिससे पानी के बहाव में कमी आई।

सुबह होने पर सभी सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया। सभी 11 पर्यटकों की पहचान सरोज कुमार, अजीत कुमार, मोहम्मद फिरोज, अरमान अली, निर्भय पांडे, पिंटू चौहान, अरविंद कुमार, रोहित कुमार, लाल बाबू सिंह, नसीम सैन और सरोज कुमार के रूप में की गई। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। 17-35 वर्ष आयु वर्ग के सभी लोग सुरक्षित थे।

ये भी पढ़े:उफनाती तमसा नदी में फंसे श्रद्धालु, देवदूत बनकर उतरे SSB के जवान, 10 को बचाया

आपको बता दें कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में पहाड़ियों के पार पौराणिक कर्मनाशा नदी पर सुंदर करकट जलप्रपात है, जो आकर्षण का केंद्र है। जहां रोहतास जिले के कोचस शहर से पर्यटक रविवार को पिकनिक का आनंद लेने आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें