महिलाओं की कांग्रेस में बढ़ रही भागीदारी
सुपौल में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष स्वाति मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें दर्जनों महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। एआईसीसी पर्यवेक्षक ज्योति खन्ना ने राहुल गांधी की जनसेवा...

सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष स्वाति मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक ज्योति खन्ना एवं कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी उपस्थित हुए। बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दर्जनों महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। सभी को जन सरोकार जैसी मुद्दों को लेकर उन्हें गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने को कहा गया। ज्योति खन्ना ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी एवं अलका लांबा की जनसेवा जैसी नीति को कैसे सुपौल के हर एक घर तक पहुंचाया जाए ये हमारी प्राथमिकता है। देश के नेता राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान एवं उनकी रक्षा के लिए सबको प्रेरित करते हैं।
महिला जिलाध्यक्ष स्वाति मंडल ने कहा कि हर एक पंचायत से महिलाओं को महिला कांग्रेस में शामिल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सुपौल सहित पूरे बिहार की महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर विभिन्न पदों पर मनोयन कर उनको नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसमें मुख्य रूप से सुधा, कंचन, जस्सी, एलिजा, बीबी सबना खातून शामिल हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव, शत्रुघन चौधरी, साकिब इकबाल, मनोज कुमार, दिवाकर कुमार, विजय यादव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।