Suspicious Deaths of Men and Women in Saraiyagarh Raise Murder Allegations ससुराल पहुंचे युवक का फंदे से लटका मिला शव, छानबीन शुरू, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSuspicious Deaths of Men and Women in Saraiyagarh Raise Murder Allegations

ससुराल पहुंचे युवक का फंदे से लटका मिला शव, छानबीन शुरू

सरायगढ़ के पिपराखुर्द पंचायत में एक युवक संतोष शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी से विवाद के बाद संतोष का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSat, 17 May 2025 05:39 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल पहुंचे युवक का फंदे से लटका मिला शव, छानबीन शुरू

सरायगढ़, निज संवाददाता। पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड 7 में गुरुवार की रात ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड 7 निवासी संतोष शर्मा (40) बुधवार की शाम अपनी पत्नी सुनीता देवी को विदागिरी कराने के लिए ससुराल पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड 7 पहुंचा था। गुरुवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में दोनों पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में सो गए। रात लगभग 11 बजे सुनीता देवी अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा आंगन में चापाकल के पास आम के पेड़ में फंदे से उसका पति संतोष शर्मा लटक रहा है।

सुनीता के शोर करने पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, घटना को लेकर पिपराखुर्द गांव पहुंचे मृतक संतोष शर्मा के पिता बिंदेश्वरी शर्मा, माता फुलिया देवी का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में दो साल पहले विवाद हुआ था। पत्नी ने अपने पति पर केस भी किया था, जो बाद में सुलह समझौता कर समाप्त किया गया। मृतक संतोष शर्मा को एक पुत्री जोअपने पिता के घर पर है और पुत्र मां के साथ 20 रोज पहले ही थुमहा से पिपराखुर्द आया था। पत्नी की विदागिरी कराने लेकर पिपराखुर्द आया था। गुरुवार की शाम फोन पर संतोष से बात हुई थी। संतोष ने कहा था कि शुक्रवार को पत्नी और पुत्र के साथ थुमहा गांव आएंगे। रात 2.30 बजे मौत की खबर पड़ोस के लोगों ने दी। मृतक के पिता बिंदेश्वरी शर्मा और माता फुलिया देवी ने अपने पुत्र का हत्या का आरोप लगाया। उधर, थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बिंदेश्वरी शर्मा ने आवेदन देकर हत्या का केस दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या: कुनौली, एक संवाददाता। कमलपुर पंचायत के वार्ड एक में गुरुवार की रात विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सुसराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं। मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। लोगों ने सूचना मृतका के पिता को दी। पिता पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने खदेड़कर मृतका के ससुर हरेकृष्ण मेहता को पकड़ कर जब पूछताछ की तो हत्या कर देने की बात स्वीकारी और शव को घर से 30 मीटर दूर गड्डा में दफना देने की बात कही। पुलिस ने गड्ढा खोद कर शव को बरामद किया। शव को प्लास्टिक के बोरा में रस्सी से बांधकर दफना दिया था। पमौके पर पहुंचे एसडीपीओ राजू रंजन ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं। वहीं थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के ससुर हरेकृष्ण मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक आवेदन नहीं दिया हैं। आवेदन मिलने पर केस दर्ज होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।