Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़What Liquor ban in Bihar Body guard of Ex MLC CM Nitish Close Ganesh Bharti arrested drunken

ये कैसी शराबबंदी! नीतीश के करीबी पूर्व एमएलसी का बॉडी गार्ड गिरफ्तार, दारू पीकर हंगामा करते धराया

पूर्व एमएलसी गणेश भारती का बॉडीगार्ड पुलिस कांस्टेबल प्रद्युम्न कुमार शहर के बीचो बीच सरैया गंज टावर के पास हंगामा कर रहा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 112 पर डायल करने पर पुलिस पहुंच

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 4 Aug 2024 02:48 AM
share Share

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर पूर्ण शराबंदी लागू है। इसे कार्यान्वित कराने की बड़ी जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर है। लेकिन पुलिस वाले ही बार बार इस कानून की धज्जियां उड़ाते हैं।  मुजफ्फरपुर सरैयागंज टॉवर चौक पर नशे में हंगामा करते हुए एक पूर्व एमएलसी के बॉडीगार्ड प्रद्यूमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपित बॉडीगार्ड नालंदा जिले के नूरसराय का रहने वाला है। एफआईआर होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। यह सिपाही नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व एमएलसी गणेश भारती का है।

मुजफ्फरपुर नगर थाने की पुलिस ने उसे शुक्रवार रात हिरासत में लिया था। नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि पुलिस जवान को नशे की हालत में हंगामा करते देखकर किसी ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी मुख्यालय को दी। मुख्यालय के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित सिपाही वहीं मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने पर लाकर जांच की गई तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। साथ ही सिपाही के नशे में पकड़े जाने की सूचना पुलिस लाइन को भेजी गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पूर्व एमएलसी गणेश भारती का बॉडीगार्ड पुलिस कांस्टेबल प्रद्युम्न कुमार शहर के बीचो बीच सरैया गंज टावर के पास हंगामा कर रहा था।  आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।  112 पर डायल करने के बाद पुलिस पहुंची।  उसके बाद भी सिपाही हंगामा करने से बाज नहीं आया।  तत्काल उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।  नगर थाना के प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि के बाद फिर दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें