Rudra Mahayagya Kalash Yatra in Badgaon Thousands Participate in Sacred Procession बड़गांव में यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRudra Mahayagya Kalash Yatra in Badgaon Thousands Participate in Sacred Procession

बड़गांव में यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

बड़गांव में रूद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई जिसमें दो हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा झरही नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल तक गई। माहौल भक्तिमय हो गया और यज्ञ का आयोजन नौ दिनों तक चलेगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 19 April 2025 11:09 AM
share Share
Follow Us on
बड़गांव में यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

मैरवा, एक संवाददाता। बड़गांव में रूद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। गांव में बने शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकली है। यात्रा के दौरान दो हजार से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। हरिराम ब्रम्ह स्थान के समीप झरही नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल तक लौट गई। रुद्र महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय शिव के नारे से गूंज उठा। कलश यात्रा को लेकर भक्तों के जयकारे के कारण माहौल भक्तिमय हो उठा। बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच हजारों की संख्या में कन्याओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार सिपाह बडगांव गांव में शिव मंदिर के निर्माण कार्य के बाद ग्रामीणों के सहयोग से रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर हाथी-घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव से निकलकर मैरवा धाम स्थित झरही नदी तक पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल भरने की प्रक्रिया विधान पूर्वक संपन्न होने के बाद कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस गांव में यज्ञ स्थल तक पहुंची। जहां साधु संतों के मंत्रोच्चारण के बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ। नौ दिवसीय यज्ञ आयोजित होगी। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन पूजा के साथ शाम में प्रवचन का भी आयोजन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।