Grand Kalash Yatra Kicks Off 72-Hour Harinam Sankirtan in Jahitpur Khanda with 651 Women Participants जाहितपुर खंधा में कलश यात्रा के साथ 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन शुरू, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off 72-Hour Harinam Sankirtan in Jahitpur Khanda with 651 Women Participants

जाहितपुर खंधा में कलश यात्रा के साथ 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन शुरू

जाहितपुर खंधा :कलश यात्रा के साथ 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन शुरू जाहितपुर खंधा :कलश यात्रा के साथ 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 13 May 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
जाहितपुर खंधा में कलश यात्रा के साथ 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन शुरू

जाहितपुर खंधा :कलश यात्रा के साथ 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन शुरू 651 महिलाएं कलश यात्रा में हुईं शामिल फोटो: बिंद कलश: बिंद प्रखंड के जाहितपुर खंधा में मंगलवार को कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के जाहितपुर खंधा में माता दुर्गा मंदिर के पास 72 घंटे के हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें इब्राहिमपुर, रसलपुर, जहाना और निगराइन गांवों की 651 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए हर साल होता है, जिसमें आसपास के गांवों के लोग उत्साह से शामिल होते हैं। महिलाओं ने वैदिक मंत्रों के साथ जहाना तालाब के घाट पर कलश में जल भरा।

गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा जहाना गाँव से बिहटा-सरमेरा मार्ग होते हुए यज्ञ मंडप तक पहुँची। “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य सुमन पाण्डेय ने वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष क्रांति माहतो और संजय प्रसाद ने बताया कि संकीर्तन में चार गाँवों की कीर्तन मंडलियाँ हिस्सा ले रही हैं। यह आयोजन गाँवों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाता है। स्थानीय निवासी कन्हैया कुमार ने कहा कि भक्ति से मन को शांति मिलती है। मौके पर श्रवण यादव, प्रदीप कुमार, टिंकू प्रसाद, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।