Inauguration of New School Building under Chief Minister s Development Scheme in Maharajganj विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी: विनोद, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsInauguration of New School Building under Chief Minister s Development Scheme in Maharajganj

विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी: विनोद

महाराजगंज में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय और उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन विधान पार्षद विनोद कुमार जयसवाल ने किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 28 April 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी: विनोद

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज व उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नवनिर्मित भवन का उद्घाटन रविवार विधान पार्षद विनोद कुमार जयसवाल ने किया। इस अवसर पर विधान पार्षद ने कहा कि हाई स्कूलों में वे अन्य विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। स्कूल वह स्थान है। जो सभी धर्म संप्रदाय से उपर है। विद्यालय वह स्थान है जहां से देश का भविष्य आकर रूप लेता है। इसलिए इसके विकास व संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह व मंच का संचालन अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी के सदस्य ई प्रमोद रंजन ने किया। स्वागत गान शिक्षक प्रतापचंद्र पांडेय एवं प्रिया कुमारी ने प्रस्तुत किया। मैके पर विशाल जयसवाल, प्रो रविन्द्र राय, कमलेश प्रसाद, राजकिशोर गुप्ता, वार्ड पार्षद हरेंद्र श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, अधिवक्ता रश्मि जी, अशोक राय, डॉ. त्रिपुरारीशरण सिंह, अजय कुमार, प्रधानाचार्य सुधांशु कुमार, अधिवक्ता रविन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर हरिशंकर प्रसाद, रमेश उपाध्याय, प्रिंस कुमार, दयाशंकर द्विवेदी, बासदेव प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद अजय मांझी, शिव जी प्रसाद, आनंद देव यादव, बबलू कुमार जयसवाल, शिवशंकर चौधरी, गुड्डू कुमार, संजय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।