Dr Rameshwar Kumar Appointed as Vice President of IMA Bihar A New Era in Medical Leadership डॉ. रामेश्वर न आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDr Rameshwar Kumar Appointed as Vice President of IMA Bihar A New Era in Medical Leadership

डॉ. रामेश्वर न आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष

सीवान के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर कुमार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह दायित्व उन्हें सारण प्रमंडल के अंतर्गत सात जिलों के चिकित्सा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 28 April 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. रामेश्वर न आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष

सीवान । जिले के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर कुमार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह दायित्व सारण प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सात जिलों (सीवान, छपरा, गोपालगंज, महाराजगंज, मीरगंज, मटिहान एवं अन्य क्षेत्रों) के चिकित्सा संगठनों के समन्वय एवं संचालन हेतु सौंपा गया है।यह नियुक्ति जिले एवं प्रमंडल के लिए गर्व का विषय है और चिकित्सा क्षेत्र में एक नई ऊर्जा एवं नेतृत्व की उम्मीद लेकर आई है। डॉ. रामेश्वर कुमार ने पटना स्थित आईएम ए बिहार प्रदेश कार्यालय में जाकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आधिकारिक रूप से कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। डॉ. रामेश्वर कुमार पिछले 18 वर्षों से चिकित्सकीय सेवा में समर्पित हैं। वे 20,000 से अधिक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं तथा 1 हजार से अधिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का सफल संचालन कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।विशेष रूप से बधाई देने वालों में डॉ. शरद चौधरी, डॉ. संजीव पांडेय,डॉ. एमडी शादाब आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।