Devi Ganj School Honors 14 Students for Academic Excellence at Talent Recognition Ceremony छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कालेज की 14 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDevi Ganj School Honors 14 Students for Academic Excellence at Talent Recognition Ceremony

छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कालेज की 14 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Kausambi News - कड़ा ब्लॉक के देवीगंज स्थित छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कालेज में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 14 छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 29 April 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कालेज की 14 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

कड़ा ब्लॉक के देवीगंज स्थित छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कालेज में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर विद्यालय की 14 प्रतिभाओं का सम्मान मेडिकल कालेज के प्राचार्य व गंगा गोमती टेक्निकल एंड रिसर्च संस्थान अध्यक्ष द्वारा किया गया। छेदी लाल राजा राम साहू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें 85% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं शिक्षकों का गौरव बढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करने के लिए सोमवार को विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि ओम कुमार सिंह एवं गंगा गोमती टेक्निकल एंड रिसर्च संस्थान अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से 14 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार साहूजी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय संचालक नीलेश साहू द्वारा बच्चों को और अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य, कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुन्दन त्रिपाठी, शिक्षक सुनील पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव मुकेश सिंह, कुमारी पल्लवी, कुमारी मनीषा, कुमारी नगमा सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय संचालक नीलेश कुमार साहूजी द्वारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरि ओम कुमार सिंह को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।