25 Patients Admitted with Stomach Pain and Diarrhea in Siwan Hospital Amid Heatwave बीते 8 घंटे में 25 पेट दर्द व दस्त के मरीज कराए गए भर्ती, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan News25 Patients Admitted with Stomach Pain and Diarrhea in Siwan Hospital Amid Heatwave

बीते 8 घंटे में 25 पेट दर्द व दस्त के मरीज कराए गए भर्ती

सीवान के मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को आठ घंटे में पेट दर्द और दस्त के 25 मरीज भर्ती हुए। अधिकतर मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। गर्मी और उमस के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 15 May 2025 03:01 PM
share Share
Follow Us on
बीते 8 घंटे में 25 पेट दर्द व दस्त के मरीज कराए गए भर्ती

सीवान, निज प्रतिनिधि। मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को बीते आठ घंटे के भीतर पेट दर्द व दस्त के कुल 25 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इन मरीजों को भर्ती कर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इलाज दिया। हालांकि, कुछ देर बाद इनमें से अधिकतर स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। बताया गया कि बुधवार की सुबह के आठ बजे के बाद पेट दर्द के मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हुआ शाम के चार बजे तक एक के बाद एक दर्द, बुखार, डिहाईड्रेशन, दस्त के मरीज इलाज के लिए पहुंचने लगे। बताया गया कि ऊमस भरे मौसम और बढ़ते तापमान के कारण अधिकतर लोगों को बीमारियां अपने चपेट में ले रही हैं।

बीमार पड़ने वालों में बच्चे, बुजूर्ग व वयस्क सभी शामिल हैं। हो सके तो सभी धूप में घर से निकलने से परहेज करें। धूप से आने के बाद फ्रीज का ठंडे पानी का सेवन नहीं करें। हालांकि, गर्मी के कारण पानी पीने में कोताही न करें, खाली पेट न रहें। सदर अस्पताल के डॉक्टर बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। सुबह आठ बजे से लेकर शाम के चार बजे तक दस्त व पेट दर्द के कई मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज पाकर मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इस तरह की रोगियों के लिए पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।