रफ्तार का कहर: भैरव स्थान में माथा टेक लौट रहे थे पति-पत्नी, ट्रक से कुचलकर पति की मौत, 15 दिन पहले
पुपरी में एक ओवरब्रिज पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक सतीश दास की मौत हो गई। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ था। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। सतीश की शादी को केवल दस दिन हुए थे, जिससे परिवार...

पुपरी। पुपरी के नवनिर्मित ओवरब्रिज पर गुरुवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई है। बाइक सवार युवक की पहचान नानपुर थाना के लौआडीह गांव निवासी चंदू दास के पुत्र सतीश दास (28 वर्ष) के रूप में की गई हैं। घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गयी। घटना के संबंध में मृतक का चचेरा भाई संजीव दास ने बताया कि वह अपनी पत्नी रंगीला देवी व साली संगीता देवी के साथ भैरो स्थान गया था।
जहां से अपने घर लौट रहे थे। जबकि सतीश दास बाइक से मानिकचौक गया था। वह जाले होकर घर लौट रहा था। पुपरी में दोनों भाई एक साथ मिले। संजीव दास ने सतीश को आगे बढ़ने के लिए कहा और वह उसके पीछे हो गए। उसी समय बाइक सवार ट्रक के चपेट में आ गए। सतीश का सिर कुचल गया। घटना की सूचना मिलने पर एसआई वीरेंद्र सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी स्थल पर पहुंचकर स्थिति की जांच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। - पत्नी के हाथ से नहीं उतरा मेहंदी का रंग, उठ गयी पति की अर्थी: शादी के दस दिन बाद सतीश दास की अर्थी उठ गई। सतीश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के वक्त उसकी पत्नी भी साथ थी। आंखों के सामने पति की मौत देखकर पत्नी बदहवास हो गयी। हंसी-खुंशी दोनों पति-पत्नी अपने शादी के दस दिन बाद भगवान के दरबार में सुखी जीवन के लिए माथा टेकने गए थे। मगर, उसे नही पता था कि दस दिन में उसकी मांग की सिंदूर मिट जायेगी। विलाप करते उसकी भाभी रंगीला देवी ने बताया कि 30 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। भगवान ने उसकी खुशी उजाड़ दिया है। कमाऊ पुत्र के खोने के गम में माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक सतीश के हाथों की मेंहदी भी पूरी तरह से मिट नही पाई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।