Hindi Newsबिहार न्यूज़Should Lalu get Bharat Ratna for ruining Bihar Lalan Singh taunt on Tejashwi prediction

बिहार को बर्बाद करने के लिए लालू को भारत रत्न मिले क्या? तेजस्वी की भविष्यवाणी पर ललन सिंह का तंज

तेजस्वी के लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने वाली भविष्यवाणी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि क्या बिहार को बर्बाद करने के लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाए।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाMon, 17 Feb 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
बिहार को बर्बाद करने के लिए लालू को भारत रत्न मिले क्या? तेजस्वी की भविष्यवाणी पर ललन सिंह का तंज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पिता और राजद चीफ लालू यादव को भारत रत्न मिलने की भविष्यवाणी पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि किस बात के लिए लालू यादव को भारत रत्न दिया जाए? अपराध बढ़ाने के लिए? बिहार को बर्बाद करने के लिए? बिहार में जंगलराज कायम करने के लिए, आखिर किस लिए दिया जाए। तेजस्वी यादव खुद अपने पिता की तारीफ कर रहे हैं लेकिन जनता हकीकत जानती है। 2005 से पहले वाला बिहार सबको याद है।

ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव बीते 20 साल से सरकार बनने से रोक रहे हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। जब वे जेल में थे, तब भी कुछ नहीं कर सके। वो कह रहे हैं कि NDA की सरकार नहीं बनने देंगे लेकिन सच्चाई यह है कि वे खुद आराम से विपक्ष में हैं और आगे भी वहीं रहेंगे। 2005 से पहले बिहार की जो स्थिति थी, उसे जनता दोबारा नहीं देखना चाहती। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार राज्य के विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं और बिहार को आगे ले जाने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:लालू यादव को गाली देने वाले ही भारत रत्न देंगे... तेजस्वी की भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें:टिकट सबको चाहिए, सीट तो 243 ही हैं; तेजस्वी का कांग्रेस और मुकेश सहनी को संदेश?

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नीतीश कुमार के शासन और लालू यादव के शासन की तुलना करते हुए कहा कि आज बिहार का बजट 2.70 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जबकि लालू यादव के शासनकाल में राज्य की स्थिति बहुत खराब थी। नीतीश सरकार ने बिहार को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। आपको बता दें सोमवार को सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर से लालू यादव की तुलना करते हुए कहा कि जैसे कर्पूरी ठाकुर को जो लोग गाली देते थे। उन्ही लोगों ने भारत रत्न दिया। वैसे ही आरजेडी चीफ लालू यादव को भी गाली देने वाले लोग भारत रत्न देंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें