Inauguration of 20-Point Office to Address Public Issues in Tilouthu बीस सूत्री से आमलोगों की समस्याएं व शिकायतें होंगी दूर , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsInauguration of 20-Point Office to Address Public Issues in Tilouthu

बीस सूत्री से आमलोगों की समस्याएं व शिकायतें होंगी दूर

तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना,नली-गली से जुड़ी समस्या, वृद्धा पेंशन और अन्य समस्याओं का समाधान कराने

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 17 May 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
बीस सूत्री से आमलोगों की समस्याएं व शिकायतें होंगी दूर

तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड परिसर में शनिवार को बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, बीडीओ अंकिता जैन व सीओ हर्ष हरि ने संयुक्त रूप से किया। कहा कि बीस सूत्री के माध्यम से आमलोगों की शिकायतें व समस्याएं दूर होंगी। आरएलएम जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना,नली-गली से जुड़ी समस्या, वृद्धा पेंशन और अन्य समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि प्रखंड में एक काम के लिए लोगों को प्रखंड व अंचल कार्यालय का बार-बार चक्कर काटना पड़ता है। जिससे उन्हें भारी परेशानी होती है। समिति के सहयोग से परेशानियों को कम किया जा सकता है।

मौके पर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र राम, संतोष शुक्ला, सदस्य ऋतुराज उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।