Shri Lakshmi Narayan Mahayagya to Begin in Basini Village on May 20 श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की 22 को निकलेगी जलभरी यात्रा, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsShri Lakshmi Narayan Mahayagya to Begin in Basini Village on May 20

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की 22 को निकलेगी जलभरी यात्रा

रामपुर के बसिनी गांव में 20 मई से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू होगा। इस महायज्ञ में हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। कलश शोभायात्रा 22 मई को होगी और 26 मई को धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 17 May 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की 22 को निकलेगी जलभरी यात्रा

जलभरी यात्रा में विभिन्न गांवों के हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु होंगे शामिल रामपुर के बसिनी गांव में 20 मई से शुरू होगा श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ (पेज चार की फ्लायर खबर) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बसिनी गांव में परम पूज्य श्रीत्रिडंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में 20 मई से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू होगा। इसकी तैयारी पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। महायज्ञ की तैयारी में बसिनी के साथ-साथ जलालपुर पंचायत के लोग जुटे हुए हैं। महायज्ञ को लेकर 22 मई को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गुरुवार की सुबह 7:00 बजे जलयात्रा निकलेगी, जिसमें विभिन्न गांवों के महिला-पुरुष श्रद्धालु भाग लेंगे। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि 26 मई को धर्म सम्मेलन के साथ-साथ 11 हजार शंखनाद एक साथ होगा। जो व्यक्ति शंख बजाएंगे, वह अपना शंख अपने घर ले जाएंगे। 27 मई को भजन संध्या के साथ-साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ की व्यवस्था देखने व श्रद्धालुओं की सेवा में महायज्ञ समिति के 40 स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महायज्ञ के लिए करीब 80 फीसदी तैयारी पूरी कर ली गई है। महायज्ञ की तैयारी में अनिल सिंह, विजय बहादुर सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाज सेवी सुगुन सिंह, पिंटू सिंह, पिंटू यादव जुटे हैं। इनकी देखरेख में यज्ञशाला, पंडाल, कुटिया आदि तैयार किए जा रहे हैं। जन कल्याण के लिए होगा महायज्ञ अनिल सिंह ने कहा कि जन कल्याण एवं आमजनों के सुख, शांति व समृद्धि के लिए धार्मिक आयोजन का होना जरूरी है। यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बहुत जरूरी है। वैदिक मंत्रोच्चार एवं प्रवचन सुनने से लोगों में नेक काम करने की लालसा बढ़ती है। महायज्ञ में हवन से निकले धुआं से इलाके का वातावरण शुद्ध होगा। प्राचीन काल से देखा गया है कि पृथ्वी पर जब-जब संकट उत्पन्न हुआ है, तब-तब संकट से उबारने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जाता था। सौभाग्य, धन व समृद्धि लाता है यज्ञ मां लक्ष्मी और भगवान नारायण का आह्वान यज्ञ हमारे जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को शांति, सद्भाव और संतोष से भर देता है। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जीवन में सौभाग्य, धन और समृद्धि लाता है। यह धन-संपत्ति प्रदान करता है और आर्थिक स्वतंत्रता लाता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी और बाधाएं दूर होंगी। देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त करना जरूरी है। आर्थिक तंगी से उबरने में महायज्ञ लाभकारी होता है। फोटो- 17 मई भभुआ- 10 कैप्शन- रामपुर के बसिनी गांव में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले शनिवार को झोपड़ी तैयार करते मजदूर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।