18 मई के आसपास हो सकती है हल्की वर्षा
उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 मई के आसपास मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे बूंदा-बांदी या हल्की वर्षा संभव है। अधिकतम तापमान 35 से 40...

पूसा, निज संवाददाता। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान अगले 24 घंटो तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उसके बाद 18 मई के आसपास मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिसके कारण अनेक स्थानों पर बूंदा-बांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के दौरान मेघ गर्जन एवं तेज हवा भी चल सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 21 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 18 से 20 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 95 एवं दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।