Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरRJD Leader Anita Rai Resigns Criticizes Party s Shift Towards Familyism and Capitalism

राजद की प्रदेश नेत्री अनिता राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

शाहपुर पटोरी की पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिता राय ने राजद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी में गिरावट, परिवारवाद और पूंजीपतियों के प्रभाव की आलोचना की। अनिता ने कहा कि राजद की सामाजिक न्याय की मूल...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 16 Sep 2024 07:10 PM
share Share

शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पिछले 21 वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल के जिला व प्रदेश स्तरीय पदों पर काम करने वाली पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिता राय ने सोमवार को पार्टी की प्रदेश सचिव एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ईमेल द्वारा अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में राजद की सदस्यता ली थी। अपने व्यक्तिगत प्रयास एवं संगठन के लिए नि: स्वार्थ भाव से कार्य किया था। जब से तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी का संचालन शुरू हुआ, तब से लगातार संगठन में गिरावट आ गई है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी पूरी तरह परिवारवाद एवं पूंजीपतियों की मुट्ठी की पार्टी बनकर रह गई है। पार्टी की मूल आत्मा रही सामाजिक न्याय की बात धराशायी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में वे स्वयं को पार्टी में असहज महसूस करती हैं। वर्तमान में प्रदेश व जिला स्तर पर यह पार्टी सिर्फ कुछ लोगों की मुट्ठी में बंध गईं हैं। ऐसे लोगों द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को तुच्छ मानकर उन्हें जिला या प्रदेश स्तर की बैठकों में भी बुलाना उचित नहीं समझते हैं। इन स्थितियों में उनकी आस्था राष्ट्रीय जनता दल से समाप्त हो चुकी है और काफी दुखी मन से राजद छोड़ रही है। वे अपनी अगली राजनीतिक यात्रा का फैसला अपने शुभेच्छुओं एवं राजनीतिक साथियों से करने के बाद ही करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें