Bihar s Jan Suraj Conference Workers Unite for Change सरायरंजन में जन सुराज के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुई पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBihar s Jan Suraj Conference Workers Unite for Change

सरायरंजन में जन सुराज के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुई पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा

धर्मपुर पंचायत में जन सुराज का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है। कार्यकर्ताओं को लोगों को जनसुराज और प्रशांत किशोर के सिद्धांतों से अवगत कराने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 17 May 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
सरायरंजन में जन सुराज के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुई पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा

सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड के धर्मपुर पंचायत में जन सुराज का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल रही है। जनता सत्ता सुख प्राप्त करने वाले सभी पार्टी से हटकर नए विकल्प की तलाश में है। इसलिए सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जनसुराज और प्रशांत किशोर के व्यवस्था परिवर्तन के सिद्धांतों से अवगत कराएं। सम्मेलन को निरंजन ठाकुर, सजन कुमार मिश्र, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष साकेत सिंह विद्यापति प्रखंड के प्रखंड महासचिव आनंदजी, प्रखंड युवा अध्यक्ष सभानंद भारती,उपाध्यक्ष ललन चौधरी, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार राय आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा ने की। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सह प्रखंड उपाध्यक्ष रणजीत कुमार साह, पंचायत अध्यक्ष अरविंद महतो, ममता देवी शहीद दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लाटबसेपुरा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।