Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाWeather Forecast Dry Days Ahead with Rain Expected in Bihar

21 और 22 सितंबर को शुष्क रहेगा मौसम

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आगामी 21 और 22 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि 20 सितंब

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 19 Sep 2024 06:24 PM
share Share

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आगामी 21 और 22 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि 20 सितंबर को एक-दो स्थानों पर वर्षा के आसार बताए गए हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 23 सितंबर से 25 सितंबर तक भी एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी एवं मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं। गुरुवार को मौसम विभाग के जारी ऑडियो बुलेटिन में कहा गया है कि बिहार में अभी भी 27 प्रतिशत वर्षा कम हुई है। डिप्रेशन एरिया दक्षिण बिहार में था लेकिन वह भी खत्म हो गया जिसके कारण वर्षा की उम्मीद भी नहीं रही। हालांकि 17 सितंबर के बाद से मानसून की वापसी का रास्ता शुरू हो जाता है लेकिन विदाई की शुरुआत अभी तक नहीं हुई है। इस बीच कोई मौसमी सिस्टम भी नहीं है। इधर गुरुवार को आद्रता भरी हवाओं के बीच मौसम काफी गर्म रहा। गुरुवार का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 24 घंटे पूर्व बुधवार का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। तापमान अधिक होने के बावजूद गुरुवार की आद्रता बुधवार की आद्रता अधिक रही क्योंकि गुरुवार को आद्रता भरी हवाएं चल रही थी तो बुधवार को शुष्क हवाएं। हालांकि आने वाले दिनों में मानसून की विदाई के साथ ही धीरे-धीरे रात्रि का तापमान गिरने लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें