Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाPM Modi Launches BJP Membership Campaign 2024 Purnia Sees Enthusiastic Participation

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

-फोटो : भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू। पूर्णिया। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम सदस्यता दिल्ली मुख्यालय से ग्रहण कर

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 2 Sep 2024 06:52 PM
share Share

पूर्णिया। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम सदस्यता दिल्ली मुख्यालय से ग्रहण कर इस महाअभियान का शुभारम्भ किये । पूर्णिया भट्ठा बाजार लखन लाल चौक पर सदस्यता अभियान के स्टाल पर नगर मध्य मंडल के अध्यक्ष राजेश चौरसिया ने सदर विधायक विजय खेमका को भाजपा का नया सदस्य बनाया। इस अवसर पर विधायक तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उपस्थित नागरिकों को भाजपा द्वारा सदस्यता के लिए जारी टोल फ्री न० 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर बड़ी संख्या में सदस्य बनाया। भाजपा का सदस्यता स्टॉल पर सीधा प्रसारण की व्यवस्था आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। नगर के कार्यकर्ताओं ने महिला-पुरुष को आग्रह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। विधायक खेमका ने देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का सबों से अपील की। खेमका ने टोल फ्री न० 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का नया सदस्यता अभियान नए भारत का नया जन उत्साह में हिस्से लेने के लिए कहा। पूर्णिया विधानसभा के गुलाबबाग सनोली चोक, मधुबनी चौक, हरदा बाजार तथा रानीपतरा बाजार में एक साथ स्टाल लगाकर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू किया गया |

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें