Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाCentral Jail Raided by DM and SP Routine Inspection Reveals No Contraband

सेन्ट्रल जेल में एक घंटे तक छापा, नहीं मिली आपत्तिजनक सामग्री

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुन्दन कुमार एवं एसपी कार्तिकेय के शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार सुबह

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 19 Sep 2024 06:13 PM
share Share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुन्दन कुमार एवं एसपी कार्तिकेय के शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार सुबह केन्द्रीय कारा में छापेमारी की गयी। जिससे जेल में खलबली मच गयी। लगभग एक घंटे तक चली छापेमारी में टीम ने जेल के सभी वार्डों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि यह रूटीन जांच के तहत औचक निरीक्षण था। इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। वार्डों में साफ- सफाई से लेकर अन्य रख- रखाव का जायजा लिया गया। कुछ कमियों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर जेल की सभी व्यवस्था संतोषप्रद पायी गयी। अब समय- समय पर लगातार निरीक्षण होते रहेंगे। बता दें कि इस वक्त सेंट्रल जेल में 1800 के करीब बंदी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें