जिला भाजपा में प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी नियुक्त
पूर्णिया में भाजपा कार्यसमिति की घोषणा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा की गई। चुनाव प्रकोष्ठ के लिए अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह और जिला प्रवक्ता के रूप में अनिता सिंह की नियुक्ति की गई। इसके अलावा, राहुल...
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 19 May 2025 02:07 AM

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया के निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यसमिति की घोषणा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के द्वारा की गई। भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के लिए अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह को नियुक्त किया गया एवं भाजपा जिला प्रवक्ता के रूप में अनिता सिंह को नियुक्त किया गया। इनके अलावा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के रूप में राहुल कुमार सिंह की नियुक्ति हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।