Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाArmed Attack Leaves Young Man Injured Near Bus Stand in Purnia

गोली मार युवक को किया घायल, नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। घटना बस स्टैण्ड के समीप द

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 19 Sep 2024 06:21 PM
share Share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। घटना बस स्टैण्ड के समीप देर रात की है। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसे कसबा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सहायक खजांची थाना के महबूब खां टोला निवासी मो सज्जाद के रूप में हुई है। घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है, परन्तु बताया जा रहा है कि लैण्ड ब्रोकरी में गोली चलायी गयी है। बताया जा रहा है कि सज्जाद अपने दो दोस्तों के साथ चौक पर चाय पीने गया था। तभी कार से तीन लोग आए। एक ने कुछ कहा और ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली सज्जाद की बांह को छूती पेट में जा लगी। जिससे लहूलुहान हो वह जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देकर बदमाश पोल्टेक्निक चौक की ओर भाग निकले। घायल को मित्रों ने जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने हायर सेन्टर रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर सहायक खजांची थाना पुलिस के साथ पहुंची केहाट थाना पुलिस ने स्थल से दो खोखा बरामद किया। केहाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घायल का बयान आ जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वैसे प्रथम दृष्टया जो बात सामने आ रही है, उसके अनुसार घायल युवक के साथियों ने ही उसपर गोली चलायी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें