Hindi Newsबिहार न्यूज़prisoner dead in saharsa jail family alleged police beat him

कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

  • मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाया। मृतक को दो दिन पहले हीं सोनवर्षा राज थाना द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सहरसाSun, 16 Feb 2025 11:25 AM
share Share
Follow Us on
कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

बिहार के सहरसा जिले में एक कैदी की मौत के बाद हंगामा मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने युवक की पिटाई की थी जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। दरअसल मंडल कारा सहरसा में बंद एक कैदी आकाश कुमार की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी का शुक्रवार को तबियत खराब होने के बाद पहले मंडल कारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाया। मृतक को दो दिन पहले हीं सोनवर्षा राज थाना द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगर पंचायत सोनवर्षा स्थित हनुमान टोला में 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ सिकंदर कुमार तथा आकाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

ये भी पढ़ें:तीन दिन पहली पत्नी और 3 दिन दूसरी के साथ, एक दिन छुट्टी, कहां हुआ पति का बंटवारा
ये भी पढ़ें:अब होगा गर्मी का एहसास, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; बिहार में मौसम का हाल

सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। कोई पिटाई नहीं हुई है। कारा असिस्टेंट जेल अधिवक्ता अमित कुमार ने बताया तबियत खराब होने के बाद बंदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें:5 फुट ऊंची जाली से कूदा और 25000 वोल्ट के तार पर गिरा, पटना जंक्शन पर जिंदा जला
ये भी पढ़ें:पैर पकड़ माफी मांगता रहा, बेखौफ अपराधियों का तांडव; गोली मार युवक की हत्या
ये भी पढ़ें:पटना जू में आई खुशखबरी, पहली बार 12 भेड़ियों का हुआ जन्म
अगला लेखऐप पर पढ़ें