Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाPrashant Kishor Criticizes Tejashwi Yadav s Thank You Tour Bihar s Struggles Highlighted

पीके ने तेजस्वी की आभार यात्रा पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को बिहार की जनता का आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि उनके परिवार ने राज्य को गरीब और निरक्षर बनाया। किशोर ने तेजस्वी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 18 Sep 2024 12:00 PM
share Share

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता का आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि उनके परिवार ने बिहार को गरीब, निरक्षर बनाया, उसके बावजूद उनको और उनके परिवार को अभी तक लोगों ने बिहार से भगाया नहीं है। मंगलवार को जारी बयान में पीके ने तेजस्वी को चुनौती दी की वह एक दिन भी पैदल चलकर बताएं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 2 वर्ष से बिहार के गांव-गांव में पैदल जाकर बिहार की समस्याओं से रूबरू हो रहा हूं, जबकि वह अपने रथ में बैठकर, मुरेठा बांधकर, पाक-पकवान खाते हुए अपनी आभार यात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार ने नौवीं फेल व्यक्ति को उप मुख्यमंत्री बना दिया। बिहार को जाति और धर्म में बांटने के बावजूद उनकी पार्टी का अस्तित्व बिहार में बना रहा। बिहार को भू-माफिया, शराब माफिया, रंगदारी के हवाले कर दिया फिर भी वे नेता बने हुए हैं। शिक्षित लोग मजदूरी कर रहे हैं। अनपढ़ व्यक्ति नेता बनकर अपने रथ पर घूम रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें