Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाChief Minister Nitish Kumar Extends Greetings on Eid-e-Milad-un-Nabi

मुख्यमंत्री ने हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर राज्यवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब की तालीम मानवता की तरक्की के लिए है और उनका संदेश प्रेम, सहिष्णुता, और शांति का है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 16 Sep 2024 01:47 PM
share Share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाने का आह्वान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें