Hindi Newsबिहार न्यूज़Nitish Kumar congratulated on International Womens Day in a special way Know what Bihar CM said

International Women`s Day: नीतीश कुमार ने महिला दिवस पर खास अंदाज में बधाई; क्या कहा बिहार सीएम ने, जानें

  • नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 10:27 AM
share Share
Follow Us on
International Women`s Day: नीतीश कुमार ने महिला दिवस पर खास अंदाज में बधाई; क्या कहा बिहार सीएम ने, जानें

International Women`s Day 2025: 8 मार्च को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन नारी शक्ति को समर्पित है। हमारे देश भारत में भी इस दिन का खास महत्व होता है। महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर बिहार के साथ देश भर की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि देश और प्रदेश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सीएम ने अपनी भावना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

ये भी पढ़ें:बिहार में शिक्षकों की वेतन विसंगतियां दूर होंगी, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

नीतीश कुमार के पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है कि आदरणीय नीतीश कुमार जी से आग्रह पूर्वक निवेदन है कि महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षक को की स्थिति पर विचार करते हुए बिहार की माता बहनों का समायोजन नियमितीकरण हेतु विचार करें ताकि बिहार के बहनों को मौका मिल सके।

ये भी पढ़ें:नालंदा का DTO निकला धनकुबेर, रेड में ढाई करोड़ की ज्वेलरी और जमीन के कागज जब्त

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी महिला दिवस के मौके पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है।

सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। प्रकृति व शक्तिस्वरूपा मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और सेवा के बल पर सम्पूर्ण समाज सर्वांगीण तरक्की कर रहा है। आइए, लिंग भेद से मुक्त होकर हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।