Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Nitish Govt minister Leshi Singh gets Z security Vivek and Devesh Chandra Thakur security also increased

नीतीश की मंत्री लेशी सिंह को जेड सुरक्षा, विवेक और देवेश चंद्र ठाकुर की सिक्योरिटी भी बढ़ी

नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह को वाई की जगह अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बिहार सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सांसद विवेक ठाकुर और देवेश चंद्र ठाकुर को भी वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाWed, 21 Aug 2024 11:02 AM
share Share

बिहार की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा वाई से बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी गई है। लेशी सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कोटे से कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी जेड कैटगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके साथ ही एनडीए के दो सांसद विवेक ठाकुर (बीजेपी) और देवेश चंद्र ठाकुर (जेडीयू) को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस संबंध में नीतीश सरकार की ओर से बुधवार को आदेश जारी किए गए।

बिहार गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बीते शुक्रवार को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। उसमें मंत्री लेशी सिंह को जेड श्रेणी और नवादा सांसद विवेक एवं सीतामढ़ी एमपी देवेश चंद्र ठाकुर को वाई श्रेणी सुरक्षा देने का फैसला लिया गया। गृह विभाग की ओर से बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

लेशी सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के क्या मायने?

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री लेशी सिंह की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर सियासत गर्मा गई है। लेशी पूर्णिया जिले से आती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 और रुपौली विधानसभा उपचुनाव के बाद बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण के बीच लेशी सिंह की सिक्योरिटी बढ़ाए जाने पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस साल लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से पप्पू यादव निर्दलीय जीतकर सांसद बने। इसके बाद रुपौली उपचुनाव में लोजपा के बागी शंकर सिंह भी निर्दलीय जीतकर विधायक बन गए।

ये भी पढ़े:पप्पू यादव ने बताया खुद की जान का खतरा, जेड सिक्योरिटी की मांग

शंकर कभी लेशी सिंह के पति बूटन सिंह के साथ थे। 90 के दशक में जातिगत संघर्ष पप्पू यादव के दबदबे के खिलाफ कोसी-सीमांचल के इलाके में जातिगत संघर्ष के दौरान पप्पू यादव के दबदबे के खिलाफ राजपूतों की प्राइवेट आर्मी के तौर पर नॉर्थ बिहार लिबरेशन आर्मी उभरी थी। लेशी के पति बूटन सिंह इसके मुखिया थे। साल 2000 में उनकी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या किए जाने के बाद शंकर सिंह ही इस आर्मी के मुखिया बने। वहीं, लेशी सिंह ने अपने पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पॉलिटिक्स में कदम रखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें