Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरWater Crisis in Budhangara Village Residents Protest Against Local Authorities

पेयजल के लिए वार्ड सदस्य को घेरा

बोचहां के आदिगोपालपुर पंचायत के बुधनगरा गांव में पेयजल की कमी से लोग परेशान हैं। एक महीने से पानी खरीदकर पीने को मजबूर ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य सुनील नायक का घेराव किया। वार्ड सदस्य ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 19 Sep 2024 05:22 PM
share Share

बोचहां। आदिगोपालपुर पंचायत के बुधनगरा गांव वार्ड 9 में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इससे आक्रोशित लोगों ने वार्ड सदस्य सुनील नायक को घेर लिया। लगमी देवी, सुदामा देवी, जागेश्वरी देवी, कविता देवी, रांची वाली, आनंदी देवी, सीता देवी, विभा देवी, मंतोष कुमार, रामनाथ पासवान, राकेश तिवारी, मिश्रीलाल साहनी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि एक महीने से पानी खरीद कर पी रहे हैं। इधर, वार्ड सदस्य ने बताया कि मुखिया, प्रखंड प्रशासन से लेकर पीएचईडी विभाग तक को कह कर थक चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीडीओ प्रिया कुमारी ने बताया कि पीएचईडी के कनीय अभियंता को समस्या दूर करने को कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें