Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTemperature Rises in Muzaffarpur Due to Cyclone Impact

मौसम: दो दिन की राहत के बाद पारा 34 डिग्री के पार

मुजफ्फरपुर में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तापमान में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 18 March 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
मौसम: दो दिन की राहत के बाद पारा 34 डिग्री के पार

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण पिछले दो दिनों से गिर रहा तापमान सोमवार को फिर से अपने तेवर दिखाने लगा। इस दौरान अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं तेज हवा के कारण सामान्य से अधिक गर्मी महसूस हुई।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले एक सप्ताह में तापमान में दो डिग्री उछाल का अनुमान जताया। कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि मंगलवार को भी सुबह में कुछ देर के लिए बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण दिन और रात के तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। लेकिन यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर रहेगा। इस बीच तेज पछिया हवा चल सकती है।

सोमवार को अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह 34.5 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री चढ़कर 18 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इस दौरान 10 किमी की गति से पछिया हवा चलती रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।