Bihar Universities to Implement Lottery System for Principal Appointments लॉटरी सिस्टम से होगी प्राचार्यों की पोस्टिंग, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Universities to Implement Lottery System for Principal Appointments

लॉटरी सिस्टम से होगी प्राचार्यों की पोस्टिंग

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में प्राचार्यों की पोस्टिंग लॉटरी सिस्टम से की जाएगी। राजभवन ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं और सभी विश्वविद्यालयों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। 23 नियमित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 17 May 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
लॉटरी सिस्टम से होगी प्राचार्यों की पोस्टिंग

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में प्राचार्यों की पोस्टिंग लॉटरी सिस्टम से होगी। इसके लिए शुक्रवार को राजभवन ने निर्देश जारी कर दिया है। प्राचार्यों की पोस्टिंग के लिए राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों में अपना प्रतिनिधि भी नियुक्त कर दिया है। बीआरएबीयू में जेपी विवि छपरा की प्रो. रुखसाना खातून को राजभवन ने अपना प्रतिनिधि बनाया है। राजभवन से जारी निर्देश में कहा गया है प्राचार्यों की पोस्टिंग की कार्यवाही भी तैयार की जायेगी। बिहार विवि में 23 नियमित प्राचार्यों की पोस्टिंग होनी है। प्राचार्यों की पोस्टिंग के लिए राजभवन ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी के अध्यक्ष राज्यपाल होंगे।

इसके अलावा विवि के रजिस्ट्रार सदस्य सचिव होंगे और राजभवन से मनोनीत प्रतिनिधि सदस्य होंगे। राजभवन से जारी निर्देश में कहा गया है कि लॉटरी के लिए सभी कॉलेजों की अनुमंडलवार अंग्रेजी वर्णक्रम से सूची तैयार की जायेगी। उसके बाद अनुशंसित प्राचार्यों के नाम का अलग अलग पुर्जा तैयार किया जायेगा। इसके बाद सभी अनुशंसित प्राचार्यों से विकल्प की मांग की जायेगी। प्राचार्य कॉलेज का नहीं बल्कि अनुमंडल का विकल्प देंगे। प्राचार्य के नाम का पर्चा एक डिब्बा में रखा जायेगा। इसके बाद किसी कार्यालय परिचारी से उस डब्बे से एक पर्ची निकलवाई जायेगी। उस पर्ची में अंकित नाम वाले प्राचार्य को अंग्रेजी वर्णक्रम में तैयार कॉलेज की सूची के प्रथम कॉलेज को आवंटित किया जायेगा। यही प्रक्रिया सभी प्राचार्यों के साथ अपनाई जायेगी। इस कार्यवाही के क्रम में समिति के सभी प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिस तारीख को लॉटरी के माध्यम से प्राचार्यों को कॉलेज आवंटित किया जायेगा उस दिन उस क्षेत्र के सांसद, विधायक और विधान पार्षद को बुलाया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।