जल सहिया ने जल की गुणवत्ता की दी जानकारी
महेशपुर के शहरग्राम पंचायत में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जलसहिया रुक्मिणी देवी ने जल की गुणवत्ता और संकट से निपटने की जानकारी दी। उन्होंने फ्लोराइड की समस्या और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर...

महेशपुर। प्रखंड की शहरग्राम पंचायत के शहरग्राम गांव में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता तथा इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी। जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में भी बताया गया। साथ ही इस ग्राम सभा में जल गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में सबसे महत्वपूर्ण है जल। सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है। हालांकि यह पूर्णत: शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है। कुछ अशुद्धियां जल में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है।
साथ ही ग्राम में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर किशोरियों एवं महिलाओं के साथ जल सहिया रुक्मिणी देवी ने चर्चा किया कि इन दोनों में नैपकिन या साफ कपड़े का ही उपयोग करें। इस्तेमाल के बाद इन्हें जलाकर नष्ट कर देना चाहिए। यदि हम इसे कचरा में फेंकते हैं तो यह इधर-उधर नजर आते हैं और हमारे गांव को गंदा और दूषित भी करते हैं। माहवारी को लेकर किशोरियों एवं महिलाओं के साथ विशेष तौर पर जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।