Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मोतिहारीDoctors from Bhojpur Visit DNB College for Educational Insights

डीएनबी की व्यवस्था की ली जानकारी

मोतिहारी के सदर अस्पताल परिसर में डी एन बी कॉलेज की व्यवस्था और पढ़ाई की जानकारी लेने भोजपुर से डॉक्टर आए। उन्होंने डी एन बी के डायरेक्टर और शिक्षकों से जानकारी ली। भोजपुर में डी एन बी की पढ़ाई शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीMon, 16 Sep 2024 05:10 PM
share Share

मोतिहारी,नगर संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित डी एन बी कॉलेज की व्यवस्था व पढ़ाई की जानकारी लेने भोजपुर से सदर अस्पताल के डॉक्टर आये। डॉक्टर नरेश प्रसाद डी एन बी के डायरेक्टर डॉक्टर कुमार अमृतांशु, सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल दुबे व शिक्षकों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान डायरेक्टर कुमार अमृतांशु ने उन्हें यहां की पूरी व्यवस्था की जानकारी दी और भवन के अंदर की व्यवस्था के बारे में भी बताया। फिर डॉक्टर पंकज कुमार सहित अन्य कॉलेज के टीचर से भी जानकारी ली। विदित हो कि भोजपुर में डीएनबी की पढ़ाई शुरू होने वाली है जिसको लेकर वहां से डी एन बी इंचार्ज जानकारी लेने आए थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें