वैलेंटाइन वीक में महिला ने कर दिया कांड, सास-ससुर को सुलाकर प्रेमी संग भागी; कैश भी ले गई
- 10 फरवरी की रात महिला बुजुर्ग सास-ससुर को घर में सोता छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गयी। वह पति का दिया कैश और मोबाइल भी ले गयी।

बिहार के मुजफ्फरपुर में वैलेंटाइन वीक में बड़ा कांड कर दिया। शादी शुदा महिला ने पति समेत पूरे परिवार को चकमा देकर प्रेमी संग फरार हो गई। घर छोड़ते समय ससुराल वालों को बडा चूना भी लगा दिया। वह अपने साथ पति का दिया हुआ स्मार्ट मोबाइल और 32 हजार कैश भी ले गई। सास ससुर की शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है। परदेश में रहने वाले महिला के पति ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले से उसका एक युवक से अफेयर चल रहा था। महिला वीडियो कॉल से उसके संपर्क में थी। घटना साहेबगंज थाना इलाके के रामपुर असली गांव की है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शादी साहेबगंज के रामपुर असली के युवक की शादी 2024 के 24 अप्रैल को उक्त युवती से हुई थी। शादी के बाद वह काम करने परदेस चला गया। घर में रहने वाली उसकी पत्नी ने स्मार्ट मोबाइल की मांग की तो उसने अपनी सैलरी से मोबाइल खरीद दिया और 32 हजार रुपए भी भेज दिया। मोबाइल मिलने पर महिला अपने बॉयफ्रेंड को पहले से भी अधिक समय देने लगी। घंटों मोबाइल पर बहू को देखते जब सास-ससुर टोकते थे तो बहाना बना देती थी।
दस फरवरी की रात महिला ने अपने प्रेमी के साथ फरार होने की योजना बना ली। अपने सास ससुर क ेलिए खाा बनाया और उन्हें सुला कर खुद कमरे में चली हई। जब परिवार के लोग सो गए तो बाइक पर सवार होकर चार दोस्तों के साथ प्रमी उसके घर आया। चुपके से महिला अपने गर से निकली और प्रेमी के साथ बाइक से भाग चली। पुलिस को ससुर ने बताया कि उन्हें किसी मोटरसाइकिल के आने की जानकारी मिल गई। लेकिन उनकी बहू भाग जाएगी इसका अंदाजा नहीं था। 11 फरवरी की सुबह जब बहू घर में नहीं मिली तो हकीकत जानकर हताश हो गए।
सास-ससुर ने साहेबगंज थाने में अपनी बहू के खिलाफ घर से नगद और सामान लेकर फरार हो जाने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि बहू के कारनामे से काफी शर्मींदा हैं। वहीं पति ने बताया कि उसने पूरे परिवार का विश्वास तोड़ दिया।