महाकुंभ गया था परिवार, बंद घर से 40 लाख के जेवर, कैश ले गए चोर; भगवान को भी नहीं छोड़ा
- परिवार के सभी लोग 8 फरवरी को नहाने के लिए महाकुंभ गए थे। सीसीटीवी में इन चोरों की करतूत रिकार्ड हो गयी जिसके आथार पर चोरों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। बताया जा रहा है कि संजय सिंह अमेरिका में रहते हैं। प

बिहार के नवादा में कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए परिवार के बंद घर से भीषण चोरी की खबर आई है। बदमाशों ने घर से करीब 40 लाख के गहने, कैश और अन्य सामान चुरा लिए। चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। दुर्गा जी समेत कई देवी देवताओं की मुर्तियां उठा ले गए। आशंका है कि चोरी करने वालों का परिवार से कनेक्शन है जिसे कुंभ जाने और घर के तहखाने की जानकारी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गृह स्वामी अमेरिका रहते हैं। उनकी पत्नी यहां रहती है जो कुंभ गई है। घटना गोनावाँ नाला रोड निवासी संजय सिंह के मकान में हुई
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घर में कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग 8 फरवरी को नहाने के लिए महाकुंभ गए थे। सीसीटीवी में इन चोरों की करतूत रिकार्ड हो गयी जिसके आथार पर चोरों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। बताया जा रहा है कि संजय सिंह अमेरिका में रहते हैं। परिवार काफी धनी है। उनकी पत्नी लता सिंह घर पर अपने पिता के साथ रहती है। कुंभ जाने पर वे घर में सोते थे। शुक्रवार की रात किसी कारणवश घर में कोई नहीं था तो चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मी़डिया रिपोर्ट के मुताबिक घर से लगभग चालीस लाख की संपत्ति चुरा ली गयी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिक एक्टपर्ट को बुलाया गया है जिनकी मदद से छानबीन की जाएगी।
आशंका जताई जा रही है कि चोरों का घर में आना जाना था क्योंकि पूजा मंडप के नीचे तहखाना बनाकर कीमती सामानों को रखा गया था जिसका पता वहां आने जाने वालों को नहीं चल सकता। लेकिन चोरों ने सही जगह का पता लगा लिया और सारे कीमती गहने, जेवर चुरा लिए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
_