Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मधुबनीPM Modi s Birthday Celebrated with Blood Donation Camp in Madhubani

रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मोत्सव पखवाड़ा

मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा की अगुवाई में सांसद अशोक यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कार्यक्रम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 19 Sep 2024 06:30 PM
share Share

मधुबनी, नगर संवाददाता। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव पर सेवा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा मधुबनी के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अशोक यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाली भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक दीपक, कल्याण, जिला महामंत्री मुकेश यादव, नवीन मराका, मिथुन कामत, प्रभांशु झा, देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, सुबोध चौधरी, जिला अध्यक्ष पूनम मलिक, प्रतिमा रंजन, राधा देवी, मनोज कुमार मुन्ना, सुनील मिश्र, गौरी शंकर महतो, राम पुकार, अंकित कुमार, विनो राम, आयुष सिंह, मनीष कर्ण, चंदन चौधरी, सक्सेना सिंह, पिंटू कुमार, अनिल सिंह, अशोक राम इत्यादि दर्जनों भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं आमजन ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें