Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़लखीसरायTragic Flood Incident Claims Life of Farmer in Pipariya Bihar

गंगा की बाढ़ में डूबने से किसान अनिल की मौत

गंगा की बाढ़ में डूबने से किसान अनिल की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 19 Sep 2024 07:04 PM
share Share

लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिपरिया थाना क्षेत्र में आए गंगा नदी के प्रलयकारी बाढ़ में गुरुवार को पशु चारा लाने गए एक किसान की बाढ़ पानी के तेज धार में बहने के बाद डूबने से मौत हो गई। आसपास रहे किसानों ने जब अनिल को बाढ़ के पानी में बहते देखा तो हो हल्ला किया, लेकिन जब तक आसपास के किसान जुटते अनिल पानी के तेज बहाव में बह गया। अनिल सिंह पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर के स्व. जदु सिंह का पुत्र था। जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह अन्य दिनों की तरह वह पशु चारा लाने के लिए बहियार गया। इसी दौरान छोटी गंगा पार करते समय वह गंगा के तेज धारा में बह गया। उसने खुद को बचाने के लिए चिल्लाया भी लेकिन लोगों के जुटने से पहले ही वह बाढ़ की तेज धर में बह गया। ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कुछ पता नही चला। उसके बाद ग्रामीण नाव से उसके शव को खोजने निकले तो घटनास्थल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर छोटी गंगा के किनारे अनिल का शव देखा गया। अनिल के मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में प्रमुख प्रतिनिधि रामबिलास शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को दाह संस्कार के लिए दिया जाएगा।

वलीपुर के लोगों ने कहा कि प्रशासनिक तैयारी नहीं रहने के कारण अनिल की जान चली गई। प्रशासन छह महीना पहले से बाढ़ की तैयारी कागजों पर करता है जो बाढ़ आने के बाद नदारद रहता है। ग्रामीणों का आरोप था कि अगर छोटी गंगा में अगर नाव की व्यवस्था रहती तो अनिल की शायद मौत नहीं होती। अभी भी किसान जान पर खेलकर पशु चारा का इंतजाम कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें