Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़लखीसरायMeeting of Pan Swansi Weavers Union in Bihar New Leadership Appointed

जवाहर पान को प्रखंड और मंटू पान को नगर की जिम्मेदारी

जवाहर पान को प्रखंड और मंटू पान को नगर की जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 19 Sep 2024 07:10 PM
share Share

बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से लगे जैतपुर पंचायत के गढ़टोला में गुरुवार को पान स्वांसी बुनकर महादलित संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। संघ जिला इकाई के तत्वावधान व जिलाध्यक्ष जगदीश कुमार पान की उपस्थिति में हुए इस बैठक की अध्यक्षता भूषण पान और संचालन राजकुमार पान ने किया। इस बैठक के बीच बड़हिया प्रखंड व नगर अध्यक्ष पद पर कार्यशील व्यक्ति का चयन किया गया। इस कड़ी में जवाहर पान को प्रखंड अध्यक्ष तथा मंटू कुमार पान को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्व सम्मति से सौंपी गई। इन दोनों को अहम पद पर नियुक्त करते हुए संघ व संगठन को मजबूत बनाने तथा पान समाज को सुसंगठित कर मजबूती प्रदान करने की दिशा में योगदान करने की अपील की गई। मौके पर हीरालाल पान, लालमोहन पान, हरिनंदन पान, दीपक पान, राजेश पान, राजकुमार पान, कृष्णा पान, विलायती पान सहित पान समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें