Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़किशनगंजVoice Magician Jahangir Alam Laid to Rest in Manikpur Eidgah

सुपुर्द-ए- खाक हुए प्रधानाध्यापक

सुपुर्द-ए- खाक हुए प्रधानाध्यापक सुपुर्द-ए- खाक हुए प्रधानाध्यापक सुपुर्द-ए- खाक हुए प्रधानाध्यापक सुपुर्द-ए- खाक हुए प्रधानाध्यापक

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSat, 24 Aug 2024 07:39 PM
share Share

ठाकुरगंज। एक संवाददाता आवाज के जादूगर जहांगीर आलम को मानिकपुर ईदगाह में सुपुर्द ए खाक किया गया। शनिवार को मुंबई से हवाई मार्ग के द्वारा उनका पार्थिव शरीर को लगभग 1:00 बजे ठाकुरगंज निज निवास पर लाया गया। जहां से उन्हें उनकी पार्थिव शरीर को गांधी मैदान में रखकर जनाजे की नमाज अदा की गई। उसके उपरांत हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों के द्वारा उन्हें मानिकपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया।

बताते चले की जहांगीर आलम प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागीझाड़ में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के सचिव के रूप में भी वह युवा वर्ग के चहते रहे। साथ ही साथ वह अपने बुलंद आवाज प्रखंड ही नहीं जिला स्तर तक में उद्घोषक के रूप में भी जाने जाते रहे। बीते 8 महीना से कैंसर की बीमारी को ग्रसित थे। 53 वर्ष की आयु में मोहम्मद जहांगीर आलम का मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में उन्होंने शुक्रवार की संध्या आखरी सांस ली। उनके इस असामयिक निधन पर प्रखंड सहित समस्त शिक्षा, संस्कृति,खेल आदि जगत में गम की लहर दौड़ गई । ठाकुरगंज प्रखंड में उन्हें आवाज के जादूगर के रूप में भी जाना जाता था। जहांगीर आलम बैरागीझाड़ स्कूल को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के द्वारा शिक्षा भवन पटना में आयोजित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2016 प्राप्त किया था। उन्होंने अपने पीछे अपनी वृद्धि मां के साथ पत्नी और 10 वर्षीय पुत्र-पुत्री को छोड़ गए हैं।

मृत जहांगीर आलम के जनाजे में पूर्व विधायक नौशाद आलम, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, जिला पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, रजत नेता मुस्ताक आलम, पूर्व प्रमुख गुलाम हसनैन, उनके मित्र विमल सिंह,दिलीप चौधरी, एजाज अहमद प्रदीप दत्त, जफिर आलम,मनोज अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग जनाजे में शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें