Hindi Newsबिहार न्यूज़Jharkhand notorious dacoit Sarfuddin Mian arrested from Bihar police caught him in Banka Jungle

झारखंड का कुख्यात डकैत सरफुद्दीन मियां बिहार से गिरफ्तार, पुलिस ने जंगल से दबोचा

बांका के जंगली इलाके से पुलिस ने झारखंड के कुख्यात सरफुद्दीन मियां को गिरफ्तार किया है। उस पर डकैती और लूटपाट के कई केस हैं।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, हिटी, बांकाSat, 1 March 2025 09:52 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड का कुख्यात डकैत सरफुद्दीन मियां बिहार से गिरफ्तार, पुलिस ने जंगल से दबोचा

देवघर समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डकैती और लूटपाट के कई मामलों में फरार कुख्यात अपराधी सरफुद्दीन मियां को बिहार के बांका जिले की आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आनंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे पहाड़ नाथ शिव मंदिर के जंगलों से धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई डकैतियों का पर्दाफाश होने के आसार हैं।

पुलिस के अनुसार सरफुद्दीन मियां देवघर थाना क्षेत्र समेत झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 6 डकैती और लूटपाट की घटनाओं में वांछित था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे देवघर कोर्ट भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरफुद्दीन मियां के पकड़े जाने से इलाके में डकैती और लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक गठजोड़ का भी खुलासा किया जा सके।

बांका: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

शनिवार सुबह बाराहाट थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भेड़ा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सादपुर गांव निवासी ओझी यादव के पुत्र हबुआ यादव (32) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हबुआ यादव अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:छपरा में डबल मर्डर से सनसनी, गोली मारकर हत्या; मशरक के मृतक, जलालपुर में मिले शव

सूचना मिलते ही बाराहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें