Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादUnion Minister Jitan Ram Manjhi Emphasizes Importance of Hindi Language on Hindi Day

पूरे देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम है हिन्दी : मांझी

जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता।वे शनिवार को स्थानीय निजी सभागार में हिन्दी दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 14 Sep 2024 04:40 PM
share Share

जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हिन्दी एक ऐसी भाषा है, जो हमें अपने देश के साथ जोड़ती है। हिन्दी हमें अपने देश की एकता में मदद करती है और हमें अपने देश की प्रगति में मदद करती है। वे शनिवार को स्थानीय निजी सभागार में हिन्दी दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री मांझी ने कहा कि हमें हिन्दी का महत्व समझना चाहिए और इसे अपने जीवन की हर कार्य संस्कृति में अपनाना चाहिए। हमें हिन्दी में बोलना, पढ़ना और लिखना चाहिए, और हिन्दी के साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस मनाने का मूल मकसद हिन्दी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस कराना है। डा.एस के सुनिल की अध्यक्षता और संतोष श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित समारोह में जिले के सेवानिवृत पत्रकारों के अलावा साहित्यकारों व कवियों को भी केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सम्मानित किया। मौके पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीओ विकास कुमार के अलावा हम के राष्ट्रीय महासचिव डा. विरेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, लोजपा नेत्री इंदू कश्यप, रामजीवन पासवान, भाजपा नेता रंजीत रंजन, डा.रोहित राज सहित सहित विभिन्न सामाजिक उपकरणों के सैकड़ो प्रमुख लोग भी उपस्थित थे। प्रमुख साहित्यकारों व सेवानिवृत पत्रकारों को किया सम्मानित सम्मान पाने वाले सेवानिवृत पत्रकारों में एसएस सिन्हा कॉलेज के अंग्रेजी के पूर्व विभागध्यक्ष डा. सत्येन्द्र कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, रामनंदन प्रसाद सिन्हा, पत्रकार मदन शर्मा, शैलेश कुमार, सीताराम जी व राजकुमार शामिल हैं। वहीं कवि, साहित्यकार एवं शायरों में डा उमाशंकर सुमन, सत्येंद्र पाठक, ,बैक अधिकारी रहे सत्येंद्र कुमार मिश्र, रविशंकर शर्मा, चितरंजन चैनपुरा, महेश कुमार मधुकर, अरविंद कुमार आजाश, डा सुनैना विश्वजीत अलबेला,अजय विश्वकर्मा ,अनिल फतेहपुरी, सावित्री सुमन आदि शामिल हैं। फोटो-14 सितम्बर जेहाना-19 कैप्शन-शहर स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व सीएम सह केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें