Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादDM and SP Inspect Foreign Prisoners Detention Center in Jahangabad

काको मंडल कारा का निरीक्षण, नहीं मिले आपत्तिजनक सामान

डीएम व एसपी ने विदेशी बंदियों के डिटेंशन सेंटर को भी देखा, डीएम अलंकृता पांडे, एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसडीएम विकास कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह समेत आठ थानेदार व अन्य बल निरीक्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 19 Sep 2024 04:56 PM
share Share

डीएम व एसपी ने विदेशी बंदियों के डिटेंशन सेंटर को भी देखा दो घंटे तक जेल के वार्ड, सेल व अन्य परिसर का किया गया मुआयना जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। राज्यव्यापी विशेष समकालीन अभियान के तहत गुरुवार को जहानाबाद के काको स्थित मंडल कारा का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीएम अलंकृता पांडे, एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसडीएम विकास कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह समेत आठ थानेदार व अन्य बल निरीक्षण के मौके पर मौजूद थे। डीएम - एसपी ने जेल के सभी महिला और पुरुष बंदी वार्ड, सेल एवं अन्य परिसर का तकरीबन दो घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। कहीं भी कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिले। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश के आलोक में यह राज्य व्यापी निरीक्षण अभियान था। इसके तहत जेल के सभी स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। विदेशी बंदी के डिटेंशन सेंटर ( हिरासत केंद्र) का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल उक्त सेंटर में छह विदेशी बंदी है। खबर के अनुसार अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जेल की चिकित्सीय व्यवस्था का भी हाल जाना। गुरुवार की सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच निरीक्षण किए गए लेकिन किसी भी वार्ड, सेल या जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें