Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़हाजीपुरViral Video of Firing at Child s Ceremony Leads to Arrests in Bhagwanpur

सतईसा में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में तीन गिरफ्तार

भगवानपुर में एक बच्चे के सतईसा कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग का वीडियो...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरWed, 18 Sep 2024 07:01 PM
share Share

भगवानपुर। सं.सू. बच्चे के सतईसा के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा में हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो आयोजक के लिए महंगा पड़ गया। इस मामले में भगवानपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार बबीता देवी पिता लक्ष्मी महतो, सुमित्रा देवी पति लक्ष्मी महतो दोनों भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव निवासी जबकि राम प्रवेश महतो पिता सरोज महतो नगर थाना हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत मीनापुर गांव निवासी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह के लिखित बयान दर्ज कर एफआईआर में कहा कि 16 सितंबर को पुलिस अधीक्षक महोदय के मिडिया सेल द्वारा एक वीडियो वाट्सअप पर प्राप्त हुआ। गहन जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बीते 11 सितंबर की रात थाना क्षेत्र के किरतपुर राजाराम गांव में आशीष कुमार पिता लक्ष्मी महतो अपने बच्चे के सतईसा कार्यक्रम में आशीष कुमार, बबीता देवी, सुमित्रा देवी तीनों किरतपुर राजाराम एवं आशीष कुमार के बहनोई राम प्रवेश महतो एक मत होकर अपने गांव में अपना प्रभाव जमाने के लिए एक अपराधिक किस्म के लड़का अंगद कुमार पिता नवल यादव सुधा डेयरी के पास, मुजफ्फरपुर को बुलाए थे। तथा नृत्य का आयोजन किए थे। इसी कार्यक्रम में अंगद कुमार नर्तकियों के बीच मंच पर चढ़कर फायरिंग कर रहा था। ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था। उसके बाद पुलिस हरकत में आई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें