लालगंज में समाजिक न्याय परिचर्चा पर कार्यक्रम आयोजित
लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालगंज राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया...

लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अनिता देवी, समीर महासेठ, पूर्व विधायक सूबेदार दास, किंग यादव, प्रवक्ता चितरंजन गगन, जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी, संजय कुमार यादव समेत कई लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अपने प्रभाव में लेने का आरोप लगाया। इतना हीं नहीं राज्य में शराब बंदी कानून का पालन नहीं होने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री अनिता देवी और समीर महासेठ ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि राजद हर जाति धर्म को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लालू प्रसाद के जातीय समीकरण को साध कर चलने और तेजस्वी सरकार में युवाओं को दिये गये रोजगार को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता नए सदस्य को जोड़ें। कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी नेता विजय साह द्वारा दिये गये विवादित बयान पर भी जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामनलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, ललन साहू, ललन साह, राजमणि देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। लालगंज-03-गुरुवार को लालगंज में समाजिक न्याय परिचर्चा में भाग लेते पूर्व मंत्री एवं अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।