पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल एक घंटे पहले राजगीर पहुंचेगी
हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सं. 03202 का समय सारणी में संशोधन किया गया है। यह ट्रेन अब पटना से 20:55 बजे खुलकर 23:00 बजे राजगीर पहुंचेगी, जिससे यात्रियों...

हाजीपुर । सं.सू. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और राजगीर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल तत्काल प्रभाव से संशोधित ठहराव एवं समय सारणी के अनुसार परिचालित की जाएगी। इसका विवरण निम्नानुसार है। गाड़ी सं. 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल पटना से संशोधित समयानुसार 20:55 बजे खुलकर 21:00 बजे राजेन्द्रनगर, 21:11 बजे पटना सिटी, 21:24 बजे फतुहा, 21:.34 बजे खुसरुपुर, 21:50 बजे बख्तियारपुर, 22:05 बजे हरनौत, 22:24 बजे बिहार शरीफ, 22:33 बजे पावापुरी रोड, 22:42 बजे नालन्दा रुकते हुए 23:00 बजे राजगीर पहुंचेगी। इस प्रकार यह स्पेशल पटना 20:55 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार 23:00 बजे अर्थात 55 मिनट पहले ही राजगीर पहुंचेगी।
इससे यात्रियों को इस स्पेशल से पटना से राजगीर की यात्रा के दौरान लगभग 01 घंटे की समय की बचत होगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।