कर्मचारी संघ की डायरी का किया गया लोकार्पण
गोपालगंज में रविवार को आंबेडकर चौक स्थित गोलंबर पर कर्मचारी संघ का डायरी और कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। एडीएम आशीष कुमार सिन्हा और कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य ने इसे लॉन्च किया। नए डायरी और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 2 Feb 2025 11:39 PM

गोपालगंज, एक संवाददाता। शहर के आंबेडकर चौक स्थित गोलंबर को समीप रविवार को कर्मचारी संघ के डायरी व कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण एडीएम आशीष कुमार सिन्हा व कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2025 के डायरी व कैलेंडर में वर्ष भर के अवकाश व पर्व त्योहार अंकित है। अवकाश की जानकारी कर्मचारियों को असानी से मिल जाएगी। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, संघ के जिला सचिव मनोज कुमार मानस, कोषाध्यक्ष राजाराम मांझी, विनय किशोर, अशोक बैठा, अभय बैठा, प्रकाश चंद्र, सुधीर कुमार व अभय पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।