Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाWoman Dies from Wolf Attack Injuries After Treatment Infection Leads to Death

भेड़िए के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

गया में 26 अगस्त को भेड़िया के हमले से घायल 62 वर्षीय महिला देवंती देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। संक्रमण के कारण उनकी हालत बिगड़ गई, जिससे डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। पहले चार दिन इलाज के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 16 Sep 2024 01:13 PM
share Share

भेड़िए के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत भेड़िया ने 26 अगस्त को महिला को काटकर कर किया था घायल

गया के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हो गई मौत

डाक्टर ने कहा संक्रमण तेजी से फैलने के कारण गई जान

नीमचक बथानी। एक संवाददाता

भड़िए के हमले से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में भेड़िया ने कृष्ण यादव की 62 वर्षीय पत्नी देवंती देवी को काटकर घायल कर दिया था। घटना 26 अगस्त की थी। रविवार की देर रात इलाज के दौरान गया के निजी क्लीनिक में देवंती देवी की मौत हो गई। डाक्टर बताते हैं तेजी से संक्रमण फैलने के कारण महिला की जान गई है। गौरकाबिल है कि मकसूदपुर गांव में भेड़ियों ने आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल किया था।

स्थिति सामान्य होने के बाद फिर बिगड़ी तबीयत

देवंती देवी के परिजनों ने बताया कि देवंती देवी भेड़िया के हमले से गंभीर रुप से घायल हो गई थी। भेड़िए ने उनके चेहरे पर वार किया था। गया के निजी क्लीनिक में पहले चार दिन उनका इलाज चला। फिर स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर लाया गया। लेकिन दो दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी। दोबारा उन्हें उसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि भेड़िए का जहर दिमाग तक पहुंच जाने के कारण मौत हुई है।

बयान:

काफी बढ़ा हुआ था संक्रमण:

पहली बार जब महिला आयीं थीं तो उनका उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ था। इस बार जब वह पहुंचीं तो उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। तेज बुखार था और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। शुरुआती इलाज में ही रेबीज की दवा दी गई थी। दोबारा जब महिला आयीं तो संक्रमण काफी बढ़ गया था। जानवर ने चेहरे पर काटा था। ब्रेज नजदीक होने के कारण संक्रमण तेजी से वहां पहुंचा। संक्रमण ही मौत को कारण समझ आता है।

डॉ गुंजन कुमार

महिला के इलाज करने वाला चिकित्सक

नहीं हुआ पोस्टमार्टम

जानकार बताते हैं कि महिला का पोस्टमार्टम होता तो मौत का सही कारण पता चल सकता था। किस जानवर ने काट यह बता पाना सामान्य इलाज से संभव नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें