Unique Student Parliament Elections at Akouna Middle School बाल संसद: स्कूली छात्रों ने चुनाव में सुरक्षा बल और मतदान कर्मियों की निभाई भूमिका, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsUnique Student Parliament Elections at Akouna Middle School

बाल संसद: स्कूली छात्रों ने चुनाव में सुरक्षा बल और मतदान कर्मियों की निभाई भूमिका

आमस के अकौना मिडिल स्कूल में बाल संसद का चुनाव अनोखे तरीके से किया गया। प्रधानमंत्री फोनी कुमारी और उप प्रधानमंत्री शाहीन प्रवीन चुने गए। अन्य मंत्री भी विभिन्न विभागों के लिए चुने गए। चुनाव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 15 May 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
बाल संसद: स्कूली छात्रों ने चुनाव में सुरक्षा बल और मतदान कर्मियों की निभाई भूमिका

आमस के अकौना मिडिल स्कूल में गुरुवार को अनोखे अंदाज़ में बाल संसद का चुनाव कराया गया। एचएम उमेश कुमार ने बताया कि फोनी कुमारी प्रधानमंत्री व शाहीन प्रवीन उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई। वहीं सना जावेद शिक्षामंत्री, शगुफ्ता प्रवीन उप शिक्षामंत्री, सना प्रवीन स्वास्थ्य मंत्री, सोनाली उप स्वास्थ्य मंत्री, पिंकू कुमार स्वच्छता मंत्री, नेहा उप स्वच्छता मंत्री, बेबी कुमारी पर्यावरण मंत्री, संध्या कुमारी उप पर्यावरण मंत्री, गौतम कुमार खेल कूद व संस्कृति मंत्री, पुष्पा कुमारी उप खेल कूद व संस्कृति मंत्री आभा कुमारी पुस्तकालय व विज्ञान मंत्री और आदर्श कुमार उप पुस्तकालय व विज्ञान मंत्री व सचिन कुमार को आपदा मंत्री चुना गया।

चुनाव में सीनियर छात्र छात्राएं पीठासीन पदाधिकारी, पोल वन, टू और थ्री की भूमिका निभाई। इस चुनाव में मतदाता सूची, मतपेटी, मुहर, स्याही का भी प्रयोग हुआ। इस दौरान स्कूल के ही छात्र-छात्राएं अर्धसैनिक बल की भूमिका में भी नज़र आए। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में मतगणना कराई गई। चुने गए मंत्री को छात्र छात्राओं ने फूल माला से स्वागत किया। मो. अली, मिर्ज़ा आफ़ताब, संजय, कविता मंडल, ज़ाकिर अहमद, आशा, शबनम प्रवीन, ममता किरण, बेबी नाज़, नेहा प्रवीन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।