Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाThrilling Matches Mark Second Day of 11th National Beach Kabaddi Championship in Bodh Gaya

राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता: खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, रोमांचक रहे मुकाबले

प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक रहा मुकाबला दूसरे दिन के कबड्डी प्रतियोगिता में 38

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 10 Aug 2024 02:38 PM
share Share

बोधगया में चल रही 11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सभी टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। सभी टीम के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की। बालक वर्ग की टीमों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं बालिका वर्ग के बीच मुकाबला कसमकस वाला बना रहा। बालिका वर्ग की सभी टीमें एक-दूसरे को मात देने में लगी रही। दर्शक खिलाड़ियों के प्रदर्शन को उत्साहित होकर देख रहे थे। बीच-बीच में तालियों से खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे थे। यहां आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे दिन सभी मैच रोमांच से भरपुर रहे। मैच देखने के लिए कालचक्र मैदान पर दर्शकों की काफी भीड़ रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने मध्यप्रदेश को 32-03 के अंतर से पराजित किया।

हरियाणा की टीम ने आंध्रप्रदेश की टीम को 39-18 के अंतर से पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ ने झारखंड की टीम को 40-14 के अंतर से पराजित किया। दिल्ली ने बिहार की टीम को 53 -25  के अंतर से हराकर प्रतियोगिता में आगे का स्थान सुरक्षित किया। उत्तराखंड ने केरल की टीम को 45-14 के अंतर से पराजित किया। उत्तरप्रदेश ने तमिलनाडु को 40-21 के अंतर से पराजित किया। कर्नाटक ने मध्यप्रदेश को 31-13 के अंतर से पराजित किया। महाराष्ट्र ने आंध्रप्रदेश को 47 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ ने केरल को 46-35 के अंतर से पराजित किया। उत्तराखंड ने झारखंड को 49-12 से पराजित किया। दिल्ली ने तमिलनाडु को 29-28 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश ने बिहार को 45-9 के अंतर से पराजित किया। हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को 56-07 के अंतर से पराजित किया। हरियाणा ने महाराष्ट्र को 46-27 से उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 50-18 से और उत्तरप्रदेश ने दिल्ली को 45 - 32 के अंतर से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में 22 प्रतियोगिता हुई

आंध्रप्रदेश ने तमिलनाडु की टीम को 39-33 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। उत्तराखंड ने पंजाब की टीम को 56-23 के अंतर से  पराजित कर अपना स्थान सुरक्षित किया। कर्नाटक ने छत्तीगढ़ को 46-34 के अंतर से पराजित किया।

बिहार ने करेल को 44-24 के अंतर से पराजित किया। महाराष्ट्र ने दिल्ली को 46-19 के अंतर से पराजित किया। राजस्थान ने उत्तरप्रदेश को 45-40 के अंतर से पराजित किया।

हिमाचल प्रदेश ने झारखंड को 45-16 के अंतर से पराजित किया। हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 46-8 के अंतर से पराजित किया। आंध्रप्रदेश ने दिल्ली को 46-16 के अंतर से पराजित किया। उत्तरप्रदेश ने उत्तराखंड को 39-32 के अंतर से पराजित जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश ने छत्तीगढ़ को 51-34 के अंतर से पराजित किया। हरियाणा ने केरल को 45-21के अंतर से पराजित किया। महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 36-34 के अंतर से पराजित किया। राजस्थान ने पंजाब को 23-16 से पराजित किया। कर्नाटक ने झारखंड को 47-36 से पराजित किया। बिहार ने मध्यप्रदेश को 25-07 से पराजित किया। महाराष्ट्र ने आंध्रप्रदेश को 35-30 से पराजित किया। राजस्थान ने  उत्तराखंड को 46-26 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश ने पंजाब को 33-12 से पराजित किया। हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को 40-24 से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 41 -20 से पराजित किया। हरियाणा ने बिहार की टीम को 36-25 के अंतर से पराजित जीत दर्ज की। 11वीं राष्ट्रीय बीज कबड्डी प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों की 38 टीम ले भाग ले रही है। 18 महिला टीम व 20 पुरुष टीम भाग ले रही है।

रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें